{"_id":"697fbe69f8d6e0129101a46e","slug":"budget-bjp-mlas-welcomed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170644-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट : भाजपा के विधायकों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट : भाजपा के विधायकों ने किया स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन
आम बजट 2026 आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर है। यह बजट भारत को वैश्विक विनिर्माण, तकनीक और नवाचार का केंद्र बनाने की ठोस नींव रखता है। बायोफार्मा शक्ति परियोजना के तहत अगले पांच वर्षों में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश से भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण हब के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे जैविक व जैव-सदृश दवाओं का घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
-पंकज चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 शीघ्र शुरू किया जाएगा। वहीं इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र को नई गति देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट विनिर्माण योजना का परिव्यय बढ़ाकर 40 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। वस्त्र एवं ग्रामीण उद्योगों के लिए बजट बेहतर है। महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल, समर्थ 2.0 मिशन और राष्ट्रीय फाइबर नीति के जरिए खादी, हथकरघा, हस्तशिल्प, कौशल विकास और आधुनिक तकनीक को समग्र समर्थन मिलेगा।
-जयमंगल कन्नौजिया, सदर विधायक, भाजपा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दिल्ली-वाराणसी सहित सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। साथ ही बनारस और पटना में जहाज मरम्मत की सुविधा मिलेगी। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पांच वर्षों में पांच औद्योगिक क्षेत्रों में कार्बन कैप्चर परियोजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है।
-ज्ञानेंद्र सिंह, पनियरा, विधायक, भाजपा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, मत्स्य पालन व पशुपालन को सशक्त करने तथा नारियल, काजू और कोको जैसे कृषि आधारित उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में निर्णायक है। इक्विटी सहायता, लिक्विडिटी सपोर्ट और पेशेवर मार्गदर्शन के माध्यम से सूक्ष्म व लघु उद्यमों को “चैंपियन” के रूप में विकसित किया जाएगा।
-ऋषि त्रिपाठी, नौतनवा विधायक, निषाद पार्टी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आम बजट 2026 आम आदमी का बजट है। एक अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम लागू होगा। इससे कर नियम और फॉर्म सरल होंगे और अनुपालन आसान बनेगा। साथ ही मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा दी गई ब्याज राशि को इनकम टैक्स से मुक्त कर टीडीएस भी समाप्त कर दिया गया है। इससे ईज ऑफ लिविंग को बढ़ावा मिलेगा।
-प्रेम सागर पटेल, सिसवा विधायक, भाजपा
-- -- -- -- -- -- -- -- --
बजट में कुछ खास नहीं है। एक्सपोर्टर्स को राहत मिलनी चाहिए थी लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। बजट में किसानों का कहीं भी जिक्र नहीं है। अमेरिका से जुड़े मुद्दों के कारण नुकसान झेलने वाले एक्सपोर्टर्स के लिए भी कोई राहत नहीं है। मनरेगा जैसी योजना को कमजोर कर दिया गया है। महंगाई को रोकने के लिए उपाय नहीं है। शिक्षा के लिए बेहतर करने के लिए व्यवस्था नहीं है।
-वीरेंद्र चौधरी, फरेंदा विधायक कांग्रेस
Trending Videos