{"_id":"69c6ee20fc6e7166350cefff","slug":"call-for-unity-and-worship-of-weapons-on-ram-navami-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174207-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रामनवमी पर शस्त्र पूजन एकजुटता का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रामनवमी पर शस्त्र पूजन एकजुटता का किया आह्वान
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
महराजगंज। शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर काॅलेज में राम नवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदू परंपरा के अनुसार शस्त्रों की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को एकजुट होकर रहने की अत्यंत आवश्यकता है। यदि हम सभी हिंदू भाई-बहन एक रहेंगे तो कोई भी शक्ति हमें कमजोर नहीं कर सकती। राम नवमी जैसे पर्व हमें भगवान राम के आदर्शों, धर्म, कर्तव्य और न्याय की रक्षा की याद दिलाते हैं। हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए आधुनिक चुनौतियों का सामना एकजुट होकर करना चाहिए।
शस्त्र पूजन समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों पर फूल-माला चढ़ाई, आरती उतारी और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न की। इस दौरान राम भजन और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ भी हुआ। कार्यक्रम में जिला महामंत्री बलराम, आदित्य, हरिशंकर, राहुल कुमार, अजय, ऋषभ, सुदर्शन, राजेश मौजूद थे।
Trending Videos