{"_id":"697e6591a5dc6299db01bb6a","slug":"capital-is-being-withdrawn-by-giving-discount-on-woolen-clothes-summer-products-are-being-ordered-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170519-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ऊनी कपड़ों पर डिस्काउंट देकर निकाल रहे पूंजी, मंगा रहे गर्मी के उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ऊनी कपड़ों पर डिस्काउंट देकर निकाल रहे पूंजी, मंगा रहे गर्मी के उत्पाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वेटर, जैकेट के अलावा कंबल का मंदा हुआ भाव
गर्मी के मौसम की मांग की अनुसार उत्पाद मंगा रहे हैं कारोबारी
महराजगंज। सहालग की दस्तक इन दिनों बाजार पर पड़ चुकी है। पांच फरवरी के बाद लग्न मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। ऐसे में कपड़ा कारोबारी गर्मी के मौसम के अनुसार उत्पादों की नई रेंज मंगाने में जुटे हैं। कारोबारी ठंड के मौसम में लाए गए कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट देकर दुकान खाली कर रहे हैं। बिक्री से प्राप्त पूंजी से नए उत्पाद मंगाए जाएंगे।
नवंबर से लेकर 15 जनवरी तक शॉल, स्वेटर, जैकेट, ऊनी सूट, ऊनी शर्ट, कोट मफलर, ऊनी मोजा और कंबल की जमकर बिक्री हुई। दिसंबर की शीतलहर में ऊनी कपड़ों का बाजार गुलजार होने से कारोबारियों ने अच्छी कमाई की। फरवरी से शुरू हो रहे सहालग को देखते हुए कपड़ा कारोबारी इन दिनों गर्मी की रेंज मंगाने का ऑर्डर दे रहे हैं। सूती शर्ट व सलवार सूट के अलावा हल्के टीशर्ट व शर्ट के अलावा जार्जेट, फ्लोरा व सूती किस्म की साड़ियों को मंगाने का ऑर्डर दुकानदार कर चुके हैं।
ऐसे कर रहे डिस्काउंट निर्धारण
रेडीमेड कपड़ों के बड़े व्यापारी अभिषेक जायसवाल ने बताया कि ऊनी कपड़ों पर डिस्काउंट अब तक की कमाई के हिसाब से तय की जाती है। अगर एक लाख रुपये के ऊनी कपड़ों की रेंज किसी दुकानदार ने मंगाई और अब तक की बिक्री से 1.20 लाख की पूंजी आ गई है तो शेष बचे कपड़ों पर 15 से 20 फीसदी डिस्काउंट देकर बिक्री की जाती है। इन दिनों स्वेटर व जैकेट पर 15 प्रतिशत तो ऊनी सूट व शर्ट पर 20 फीसदी डिस्काउंट दिया जा रहा है।
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में दिखने लगे फ्रिज कूलर
सहालग की दस्तक का असर इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के बाजार में भी दिखने लगा है। फ्रिज, कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद अब दुकानों में दिखने लगे हैं। वहीं ब्लोअर, हीटर, इमर्शन रॉड व गीजर को डिस्काउंट के साथ ईएमआई पर भी बेचा जा रहा है। कारोबारी इनकी बिक्री से प्राप्त पूंजी से नए उत्पाद मंगाने की तैयारी में हैं।
अपडेटिंग फीचर वाली एलईडी की मांग
इलेक्ट्रॉनिक आइटम के बड़े कारोबारी सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि सर्दियों में खूब बिकने वाले इलेक्ट्रॉनिक आइटम को छूट व ईएमआई पर बेचकर हटाया जा रहा है। सहालग के मद्देनजर फ्रिज, कूलर के नए उत्पादों की संख्या बाजार में बढ़ गई है। इस बार मोबाइल हैंडसेट की तरह अपडेटिंग फीचर और वाईफाई कैच करने वाली एलईडी टीवी की ज्यादा बिक्री हो रही है।
Trending Videos