सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car overturns in ditch, retired soldier dies

Maharajganj News: गड्ढे में पलटी कार, सेवानिवृत्त जवान की माैता

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Car overturns in ditch, retired soldier dies
भिटौली  गड्ढे में पलटी स्कॉर्पियो को क्रेन से निकलवाती पुलिस। 
विज्ञापन
परतावल/भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। भिटौली में भैंसा पुल से धरमौली की ओर जाने वाली नहर पटरी पर सोहरौना राजा गांव के समीप मंगलवार सुबह यह हादसा हुआ। कार में तीन बच्चों सहित कुल नौ लोग सवार थे।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, महराजगंज कस्बे के शिवनगर पड़री निवासी रामदयाल वर्मा (54), उनकी पत्नी निर्मला (50), बेटा जितेंद्र (32), बहू रागिनी (30) तथा सतभरिया निवासी संतोष कुमार वर्मा (40) और उनकी पत्नी सुमन (36) बीते शनिवार को पूरे परिवार के साथ देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन के लिए गए थे। सोमवार को दर्शन करने के बाद सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन चालक संतोष कुमार वर्मा लगातार रातभर गाड़ी चलाते हुए आए थे। मंगलवार सुबह जब वे भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा गांव के पास पहुंचे, तभी उन्हें झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई और गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में कार के नीचे दबने से चालक संतोष कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रामदयाल वर्मा और उनकी पत्नी निर्मला गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों और राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने संतोष कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामदयाल और निर्मला को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भिटौली थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed