{"_id":"69d5726d43d53e065503c2d3","slug":"fir-against-husband-and-five-others-for-dowry-harassment-maharajganj-news-c-209-1-skn1001-148762-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पुलिस को ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने मामले में पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस को दिए तहरीर में पीड़िता प्रतिभा ने बताया कि उसकी शादी पांच मार्च 2025 को राजकुमार निवासी पायलपार से हुई थी।
आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ससुराल में राजमती, प्रमीला, रोशनी, आलोक व राजकुमार पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। न मिलने पर बार-बार मारपीट व प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सोमवार छह अप्रैल को रात करीब 8:30 बजे गालियां देकर मारापीटा और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos