{"_id":"69d572187534133c9d0e56a7","slug":"children-took-out-a-rally-to-create-awareness-about-education-maharajganj-news-c-209-1-sgkp1039-148734-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बच्चों ने रैली निकालकर पढ़ाई के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बच्चों ने रैली निकालकर पढ़ाई के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। विकास खंड खलीलाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंझरिया गुलाम राय में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र कुमार के नेतृत्व में संचारी रोग से बचाव एवं स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली।
इसके माध्यम से अभिभावकों को बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल में दाखिला कराने का संदेश देने के साथ ही संचारी रोग से बचाव के लिए जागरूक किया गया।
ग्राम मंझरिया गुलाम राय स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों तथा शिक्षकों के द्वारा संयुक्त रूप से विद्यालय से शिक्षा जागरूकता अभियान व संचारी रोग से बचाव के लिए रैली निकाली गयी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष महिपाल ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बच्चों ने हर बच्चे का मौलिक अधिकार-सबको शिक्षा सबको प्यार, घर घर विद्या दीप जलाओ-लड़का लड़की सभी पढ़ाओ,”जब पढ़ेगा भारत,तब बढ़ेगा भारत आदि नारे लगाते रहे।
इसके साथ ही शिक्षा के महत्व को समझाते हुए संचारी रोग से बचाव के लिए लोगाें को जागरूक किया। रैली का नेतृत्व कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि मंझरिया गुलाम राय गांव के अभिभावक अपने पाल्यों को स्कूलों में पढ़ने के लिए दाखिला कराएं, जिससे पढ़ लिख कर बच्चा शिक्षित समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके। इसके साथ देश के अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सके।
इस मौके पर सहायक अध्यापिका आकांक्षा शाही, सहायक अध्यापिका आराधना शाही, प्रीती सिंह, सीमा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos