पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Car rams into stationary container truck on highway; father, daughter, and granddaughter killed.

Maharajganj News: हाईवे पर खड़े कंटेनर में घुसी कार, पिता-बेटी और नातिन की मौत

Fri, 03 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Car rams into stationary container truck on highway; father, daughter, and granddaughter killed.
अयोध्या के रौनाही में हुआ हादसा, परिवार के चार अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया बाजार के रहने वाले थे, दिल्ली से लौटते समय हुआ हादसा
मिश्रौलिया (सिद्धार्थनगर)। अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक कार अलीगंज-गयागंज के पास हाईवे पर खड़े कंटेनर में जा घुसी। इस हादसे में क्षेत्र के चेतिया बाजार निवासी दुर्गेश गुप्ता (55) उनकी बेटी निधि गुप्ता (30) और नतिनी प्राची गुप्ता (12) की मौत हो गई। वहीं, दुर्गेश की पत्नी, बेटा, दामाद और नाती भी गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के चेतिया बाजार में दुर्गेश गुप्ता की सीमेंट और खाद की दुकान है। 27 जून को वह दिल्ली में रहने वाली अपनी छोटी बेटी के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उनके साथ पत्नी विजयलक्ष्मी (50), बड़ा बेटा अभिषेक गुप्ता उर्फ रवि (24), बड़ी बेटी निधि गुप्ता (30), उसके पति राधेश्याम (34) निवासी गोंडा, बेटी प्राची (12) और बेटा गोलू (10) भी थे। बुधवार रात सभी कार से दिल्ली से घर लौट रहे थे। कार अभिषेक चला रहा था। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अलीगंज-गयागंज के पास खड़े कंटेनर में उनकी कार घुस गई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी के पार्ट को काटकर किसी तरह से सभी को बाहर निकाला लेकिन तब तक दुर्गेश, निधि और प्राची की मौत हो चुकी थी। वहीं विजयलक्ष्मी, अभिषेक, राधेश्याम और गोलू गंभीर रूप से घायल थे। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल भिजवाया पर हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सभी को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed