पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The police will not conduct a vehicle challan drive within the town.

Maharajganj News: पुलिस कस्बे के अंदर नहीं चलाएगी वाहनों के चालान का अभियान

Fri, 03 Jul 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
The police will not conduct a vehicle challan drive within the town.
घर से सपरिवार बाहर जाने के दौरान पुलिस को सूचित करने की अपील
विज्ञापन


नौतनवा। सीओ और थानाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार की शाम थाना सभागार में स्थानीय व्यापारियों के साथ बैठक की। इस दौरान कस्बे में लग रहे जाम, बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे, चोरी, फुटपाथ पर अतिक्रमण समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर जनसहयोग से इसके समाधान पर जोर दिया गया।
सीओ बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के साथ बैठक में कस्बे के गांधी चौक, अस्पताल तिराहा एवं घंटाघर चौक पर शाम के समय पुलिस द्वारा वाहनों के चालान का अभियान चलाने के प्रति व्यापारियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सीओ एवं थानाध्यक्ष ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि अब कस्बे से बाहर ही वाहन चालान का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने व्यापारियों से अपील किया कि घर से यदि परिवार के सभी सदस्य कहीं बाहर जाएं तो पुलिस को जरूर सूचित करें ताकि रात्रि गश्त के दौरान उक्त घर की विशेष रूप से निगरानी की जा सके। इस दौरान संतोष जायसवाल, राधेश्याम सिंह, संतोष अग्रहरि, किशोर मद्धेशिया, दीपू प्रजापति, वीरेंद्र, अनूप जायसवाल, उमेश वर्मा, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed