पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Kathmandu route blocked by landslide hundreds of vehicles stranded on both sides

Maharajganj: भूस्खलन से काठमांडो मार्ग बंद, रास्ते में दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंसे, प्रशासन ने की यह अपील

Fri, 03 Jul 2026 03:24 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महाराजगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनौली (महाराजगंज) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 03 Jul 2026 03:24 PM IST
सार

नेपाल के चितवन जिले में बृहस्पतिवार को भूस्खलन से मुगलिन-नारायणघाट सड़क बंद हो गई। सैकड़ों वाहन और यात्री फंसे हैं। राहत कार्य जारी है। नेपाल ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।

विज्ञापन
Kathmandu route blocked by landslide hundreds of vehicles stranded on both sides
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नेपाल के मुगलिन-नारायणघाट सड़क खंड पर चितवन जिले के इच्छाकामना क्षेत्र में हुए सूखे भूस्खलन के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई है। घटना बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11:40 बजे नगरपालिका-छह स्थित पानीधारा क्षेत्र में हुई। भूस्खलन के बाद से मुगलिंग से नारायण घाट होकर काठमांडो जाने के लिए आवागमन ठप हो गया है। रास्ते में दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को भूस्खलन के चलते सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे दोनों ओर सैकड़ों वाहन और उनमें सवार यात्री फंस गए हैं। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा सड़क पर गिरे मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आवागमन बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


डीएसपी रामेश्वर पौडेल ने बताया कि राहत बचाव कार्य जारी है। नेपाल ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग से यात्रा करने वाले वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि सड़क पूरी तरह खुलने तक वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। साथ ही यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित विभाग से सड़क की ताजा स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed