{"_id":"6a46cdd1f4e5cc9a480e7cfa","slug":"no-bus-service-for-kotiya-residents-face-increased-difficulties-maharajganj-news-c-227-1-sgkp1033-160653-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कोटिया के लिए बस सेवा नहीं, लोगों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कोटिया के लिए बस सेवा नहीं, लोगों की बढ़ी परेशानी
Fri, 03 Jul 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसियापुर। इटवा ब्लाॅक क्षेत्र के कठेला से जिला मुख्यालय के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा न होने से क्षेत्रीय लोगों को काफी समस्या होती है। शोहरतगढ़ तहसील मुख्यालय या जनपद मुख्यालय पर जाने के लिए कई बार साधन बदलना पड़ता है।
रोडवेज बस सेवा शुरू होने पर लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। क्षेत्रीय लोगों ने कठेला से मुख्यमंत्री जनता सेवा की बस के संचालन के लिए मांग की है। इटवा ब्लाॅक के कठेला क्षेत्र से कोई भी सीधी रोडवेज बस सेवा जिला मुख्यालय के लिए नहीं है। कठेला पुराना और प्रसिद्ध बाजार है। कठेला गर्वी, कठेला शर्की और कठेला जुनूबी जैसे तीन ग्रामपंचायतों के ही दर्जनों टोले हैं। क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक क्षेत्र के लोगों को इलाज, मुकदमे की पैरवी और अन्य कार्यों के लिए अक्सर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है लेकिन कठेला से सिद्धार्थनगर जाने के लिए लोगों को या तो तुलसियापुर होकर जाना पड़ता है या निजी साधन से, ऐसे में तुलियापुर, फिर शोहरतगढ़ के लिए वाहन बदलते हैं, इसके बाद मुख्यालय के लिए दूसरा साधन पकड़ते हैं।
इसी प्रकार से शाम को लौटते समय करना पड़ता है। जहां परेशानी के साथ आर्थिक क्षति और समय का बर्बादी तीनों होती है।ग्रामीणों का कहना है कि बस न होने से जहां लोगों को वाहन बदलने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
वहीं, किराया भी अधिक लगता है। बस की सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को कई बार वाहन नहीं बदलना पड़ता। आने-जाने का समय भी निर्धारित रहता। क्षेत्र के मो.अख्तर, अंकित मोदनवाल, दिनेश यादव, निसार चौधरी, रफीक अहमद, भीखी आदि ने परिवहन विभाग से तुलसियापुर या कठेला से धोबहा, गौरडीह, मिश्रौलिया, होरिलापुर, चेतिया, जिगनिहवा, बांसी होते हुए एक मुख्यमंत्री जनता सेवा की बस चलवाने की मांग की है। इससे क्षेत्र के लोगों की यात्रा सुलभ हो सके।
इस संबंध में एआरएम रोडवेज सिद्धार्थनगर वीके गंगवार ने बताया कि सर्वे करवाया जाएगा। ा