{"_id":"6a6d0a6308075cb176013a63","slug":"children-learn-self-defense-techniques-at-taekwondo-camp-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182407-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ताइक्वांडो शिविर में बच्चे सीख रहे आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ताइक्वांडो शिविर में बच्चे सीख रहे आत्मरक्षा के गुर
Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- कलक्ट्रेट परिसर स्थित ज्ञान सरोवर पार्क में 30 से 40 बच्चे ले रहे प्रशिक्षण
महराजगंज। कलक्ट्रेट परिसर स्थित राम मनोहर लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क में इन दिनों ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के साथ ताइक्वांडो खेल की तकनीकी बारीकियों का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का संचालन जिला ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा और सह प्रशिक्षक सौजन्य स्नेह प्रियदर्शी की ओर से किया जा रहा है।
प्रशिक्षण शिविर में प्रतिदिन 30 से 40 बच्चे भाग लेकर आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का अभ्यास कर रहे हैं। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को शारीरिक फिटनेस, अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बच्चों को किक, पंच, ब्लॉक और संतुलन बनाने जैसी बुनियादी तकनीकों के साथ प्रतियोगी स्तर की तैयारियां भी कराई जा रही हैं।
जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वर्षों की मेहनत का परिणाम अब सामने आने लगा है। जिले के खिलाड़ी जिला एवं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल खेल नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आज के समय में बच्चों का अधिक समय मोबाइल गेम में बीत रहा है, जिससे उनकी शारीरिक गतिविधियां कम होती जा रही हैं। ऐसे में उन्हें मोबाइल से निकालकर खेल मैदान तक लाना बेहद जरूरी है। नियमित व्यायाम और खेल बच्चों को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं।