सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children visited the zoo and Buddhist museum on an educational tour

Maharajganj News: शैक्षिक भ्रमण पर बच्चों ने चिड़ियाघर और बौद्ध संग्रहालय का किया भ्रमण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Children visited the zoo and Buddhist museum on an educational tour
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के बच्चों ने गोरखपुर का चिड़ियाघर, राजकीय बौद्ध संग्रहालय एवं रेल म्यूजियम किया भ्रमण
Trending Videos


लक्ष्मीपुर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत लक्ष्मीपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के 100 विद्यार्थियों को रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर गोरखपुर ले जाया गया। प्रातः 8 बजे ब्लॉक मुख्यालय से बस रवाना हुई और देर शाम सभी बच्चे उत्साहित होकर वापस लौटे।

सबसे पहले बच्चों ने शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणी उद्यान गोरखपुर का भ्रमण किया। यहां विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों और पक्षियों को देखकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शेर, बाघ, हिरण, मोर और कई दुर्लभ प्रजातियों को प्रत्यक्ष देखकर विद्यार्थियों को जीव-जंतुओं के जीवन, उनके संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व की जानकारी मिली। शिक्षकों ने बच्चों को जैव विविधता और वन संरक्षण के बारे में भी सरल भाषा में समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने राजकीय बौद्ध संग्रहालय का भ्रमण किया। संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन मूर्तियों, शिलालेखों और ऐतिहासिक अवशेषों को देखकर बच्चे अत्यंत उत्साहित नजर आए। यहां उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन, प्राचीन भारतीय संस्कृति तथा क्षेत्रीय इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके बाद बच्चों को रेल संग्रहालय गोरखपुर ले जाया गया। रेल म्यूजियम में पुराने इंजन, कोच और रेलवे के विकास की झलक देखकर बच्चों ने भरपूर आनंद लिया। खंड शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा ने कहा कि राष्ट्रीय अविष्कार अभियान का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि विकसित करना है।
एक्सपोजर विजिट के दौरान बच्चों को भ्रमण से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। शिक्षकों ने उन्हें समझाया कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्यक्ष अनुभव भी ज्ञान का महत्वपूर्ण स्रोत है। इस अवसर पर जयदयाल प्रजापति, शिवचरन, एआरपी राकेश कुमार अग्रहरि, ध्रुवनारायण गुप्ता, डॉ. शर्मिष्ठा सिंह, डॉ. देवेंद्र राव, प्रिंस पासवान, हरिकेश चौरसिया, सुन्दरावती, सौम्या श्रीवास्तव, नीलिमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed