{"_id":"69c992fd19ae55e79f004131","slug":"christian-community-celebrates-palm-sunday-with-great-enthusiasm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174302-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ईसाई समुदाय ने धूमधाम से मनाया पॉम संडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ईसाई समुदाय ने धूमधाम से मनाया पॉम संडे
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसाई पर्व पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का किया गया आयोजन
सिसवा बाजार। ईसाई पर्व पॉम संडे के अवसर पर नगर के सेंट एंड्रयूज चर्च में ईसाई समुदाय के लोगों ने खजूर की डालियां हाथों में लेकर भ्रमण के बाद चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने देश में शांति व सौहार्द की दुआएं मांगी।
चर्च के पास्टर योहान्ना आदम ने बताया कि पाम संडे (खजूर रविवार) ईसाइयों का एक प्रमुख त्योहार है जो ईस्टर से एक सप्ताह पहले मनाया जाता है। यह दिन यीशु मसीह के यरूशलेम में विजयी प्रवेश की याद दिलाता है। इस दिन लोग चर्च में खजूर की शाखाएं लेकर ''होसन्ना'' गाते हैं, जो यीशु को विनम्र राजा के रूप में आगमन और उनके बलिदान को दर्शाता है।
बाइबिल के अनुसार, यीशु मसीह अपनी मृत्यु से पहले रविवार को गधे पर सवार होकर यरूशलेम आए थे, जहां लोगों ने खजूर की डालियां और अपने कपड़े रास्ते में बिछाकर उनका स्वागत किया था। पॉम संडे ''पवित्र सप्ताह'' का पहला दिन है। यह गुड फ्राइडे यीशु की मृत्यु और ईस्टर यीशु के पुनरुत्थान तक चलता है। यह दिन यीशु की नम्रता, शांति और उनके बलिदान की याद दिलाता है। स दिन, चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाती हैं। इस अवसर पर राहुल, शारोन, अरुण सिंह, समीर पॉल, केशो, जूली, निरुपमा, ऊषा, बृजेन्द्र, कोमल, स्तुति, संभा, नरसिंह, महिमा, पिंटू, सत्यम, सविता मौजूद रहे।
Trending Videos