{"_id":"6a53fd434ea4553d490d537e","slug":"clash-between-two-parties-during-land-measurement-video-goes-viral-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181108-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोठीभार थाना क्षेत्र की ग्रामसभा विशुनपुरा का मामला
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा विशुनपुरा में रविवार को जमीन की पैमाइश के दौरान लेखपाल के सामने ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। किसी घटना का वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा विशुनपुरा निवासी पुनीता देवी पत्नी सुरेश ने कोठीभार पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके बैनामा की जमीन की पैमाइश के लिए रविवार को हल्का लेखपाल पहुंचे थे। इसी दौरान पड़ोसी पक्ष के योगेंद्र, रामबचन गुप्ता, नितेश और गोलू ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पति सुरेश, पुत्र और पुत्री के साथ मारपीट की।
मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया जो तेजी से वायरल हो गया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कोठीभार अखिलेश वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके की जांच कराई। मामले में दोनों पक्षों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है। मामले में राजस्व विभाग से जानकारी ली जाएगी सत्यता के आधार पर नियमानुसार आगे भी कार्रवाई किया जाएगा।