{"_id":"6a39a501c7fa9a7a680ef61f","slug":"cmo-issues-warning-to-those-performing-poorly-in-e-sanjeevani-and-ncd-screening-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-179745-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्राह्मण समाज के लोगों को पुलिस ने श्रद्धांजलि सभा करने से रोका, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्राह्मण समाज के लोगों को पुलिस ने श्रद्धांजलि सभा करने से रोका, आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांधी चौक की बजाए परशुराम मंदिर के बाहर कैंडिल जलाकर बिहार के युवक भरत तिवारी को दी श्रद्धांजलि
न्याय दिलाने को लेकर लोगों ने बुलंद की आवाज
नौतनवा। बिहार में भरत तिवारी के हुए एनकाउंटर को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। नौतनवा के गांधी चौक पर कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि देने एवं कार्रवाई की मांग करने वाले ब्राह्मण समाज के लोगों को सोमवार की शाम स्थानीय पुलिस ने कार्यक्रम करने से रोक दिया। पुलिस ने अनुमति नहीं लेने का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने पुलिस के इस रवैए के प्रति नाराजगी व्यक्त किया। इसके बाद लोग मां बनैलिया मंदिर प्रांगण में स्थापित भगवान परशुराम मंदिर पहुंचे और रवि त्रिपाठी के नेतृत्व में कैंडिल जलाकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही लोगों ने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
रवि त्रिपाठी, राहुल दुबे, मनोज त्रिपाठी, अवधेश चौबे, शैलेश पाण्डेय, अजय दुबे, उमेश मणि, अवध किशोर मिश्रा, अभय जायसवाल, मदन वर्मा, त्रिभुवन यादव, गौरी जायसवाल, विशाल गौतम आदि लोगों का कहना था कि भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ है। ब्राह्मण समाज बिहार पुलिस की इस तानाशाही को हरगिज बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि न्याय नहीं मिला तो निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।