सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CMO issues warning to those performing poorly in e-Sanjeevani and NCD screening.

Maharajganj News: ई-संजीवनी व एनसीडी स्क्रीनिंग में खराब प्रदर्शन करने वालों सीएमओ ने दी चेतावनी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
CMO issues warning to those performing poorly in e-Sanjeevani and NCD screening.
विज्ञापन
सीएमओ ने खराब प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों और सीएचओ के साथ की बैठक

महराजगंज। कार्यालय सभागार में सीएमओ ने सोमवार को ई-संजीवनी व एनसीडी स्क्रीनिंग में खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और सीएचओ को चेतावनी देते हुए कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने बैठक के दौरान कहा कि ई-संजीवनी तथा स्क्रीनिंग का ब्योरा ई-कवच पोर्टल पर समय-समय पर अपलोड नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसमें सुधार लाएं। इसमें किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रगति में अपेक्षित सुधार न करने वाले चिकित्सकों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीर विक्रम सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण देकर तथा बैठक करके ई-संजीवनी तथा एनसीडी स्क्रीनिंग स्थिति ठीक करने बात कही जाती है लेकिन प्रगति में अपेक्षित सुधार नहीं देखने को मिल रहा है। ऐसे में खराब प्रदर्शन वाले चिकित्सक ई-संजीवनी के साथ एनसीडी स्क्रीनिंग बढ़ाएं तथा उनके द्वारा मरीज का किए गए उपचार और फॉलोअप को भी अपडेट करते रहें। उन्होंने कहा कि 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों का एनसीडी स्क्रीनिंग होना है।
विज्ञापन

बैठक में डॉ. सुधीर पांडेय, डॉ. फुरकान, डॉ. संदीप, डॉ. लालदेव सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने दीक्षा सचान, रागिनी, एकलाख व स्वेता प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed