{"_id":"6a39a4bd0e5de55a2005995b","slug":"traders-to-meet-the-chief-minister-to-get-siswa-designated-as-a-tehsil-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-179729-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सिसवा को तहसील बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सिसवा को तहसील बनवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिसवा बाजार। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई की बैठक सोमवार को कार्यालय में हुई। बैठक में सिसवा को वर्षों से तहसील बनवाने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता से आजिज व्यापारियों ने एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया है। सिसवा को तहसील बनाने की मांग 15 वर्षों से हो रही है। इसको लेकर नगर के व्यापारियों की ओर से कई बार आंदोलन और सिसवा बंद कर प्रदर्शन किया जाता रहा है। साथ ही अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद व्यापारी प्रतीक्षा करने लगते हैं। वर्तमान वर्ष में भी व्यापार मंडल ने 5 जनवरी को सिसवा बंद का आह्वान कर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन भी किया था। हालांकि, आश्वासनों के बावजूद इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं हो पाई है।
इस मुद्दे को लेकर बैठक में व्यापारियों के नेता शिब्बू खान ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सिसवा की लगातार उपेक्षा की जा रही है। अब समय आ गया है कि नगर के सभी व्यापारी एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें।
उन्होंने हस्ताक्षर अभियान चलाने का सुझाव दिया। व्यापारियों का कहना था कि सिसवा आज तक न तो परिवहन निगम से जुड़ पाया है न ही राजकीय कॉलेज या नए उद्योग स्थापित हो सके हैं।