{"_id":"69cd7decef0f6a07b106c0d1","slug":"compressor-stolen-by-breaking-the-wall-of-laundry-centre-two-accused-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-174543-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धुलाई सेंटर की दीवार तोड़ कंप्रेसर चोरी, दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धुलाई सेंटर की दीवार तोड़ कंप्रेसर चोरी, दो आरोपी पकड़े
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- नेपाल ले जाकर बेचने की फिराक में थे चोर, बाइक और कंप्रेसर बरामद
ठूठीबारी। एक धुलाई सेंटर की दीवार तोड़ मंगलवार को दो चोरों ने कंप्रेसर चुरा एक सागौन के बगीचे में छिपाकर रख दिया था। बुधवार की सुबह उसे बेचने के लिए नेपाल ले जाने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। उनकी पहचान नेपाल के नवलपरासी जिले के पुरुषोत्तम राज केवट (18) निवासी रामग्राम नदवां, गौरव राज साहनी (19) निवासी गेरमा के रूप में हुई है।
बरगदवां थाना क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ निवासी धीरेंद्र चौधरी का ठूठीबारी नौतनवां मार्ग के उत्तर हीरालाल देवी प्रसाद विद्यालय के पश्चिम समीप धुलाई सेंटर बना हुआ है। कुछ दिनों से धुलाई सेंटर बंद पड़ा था। 31 मार्च मंगलवार की शाम 4 बजे धीरेंद्र जब अपने धुलाई सेंटर पर पहुंचे तो दीवार टूटा और कंप्रेसर समेत अन्य सामान गायब थे। उन्होंने ठूठीबारी कोतवाली पुलिस तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस घटना का जायजा लेते हुए चोरों की तलाश में जुट गई। बुधवार की सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की दो युवक प्लास्टिक के बोरे में सामान भरकर नेपाल जाने वाले चकरोड के पास सागौन के बगीचे में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया और चोरी का सामान बरामद कर लिया।
इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी बृजेश पांडेय ने बताया की चोरी के सामान के साथ नेपाल नवलपरासी जिले के पुरुषोत्तम राज केवट निवासी रामग्राम नदवां, गौरव राज साहनी निवासी गेरमा के पास से एक नेपाली मोटर साइकिल, चोरी का कंप्रेसर अन्य समाग्री बरामद हुआ है। दोनों आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
Trending Videos