सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Concerns about the district's disintegration increased again before the monsoon.

Maharajganj News: मानसून से पहले फिर बढ़ी जिले के बिखराव की चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 04 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Concerns about the district's disintegration increased again before the monsoon.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मानसून की दस्तक से पहले ही सिद्धार्थनगर में एक बार फिर कनेक्टिविटी को लेकर चिंता बढ़ गई है। बाढ़ और कटान के दौरान टूटने वाले संपर्क मार्ग सिर्फ आवागमन नहीं रोकते बल्कि खेती, बाजार, इलाज और शिक्षा तक को प्रभावित करते हैं।

लंबा भूगोल, कमजोर सड़क नेटवर्क और छोटे-छोटे बाजारों में बंटी अर्थव्यवस्था जिले को अब तक मजबूत इकाई बनने से रोक रही है। विशेषज्ञ मानते हैं कि नेपाल सीमा, कृषि क्षमता और बेहतर कनेक्टिविटी सिद्धार्थनगर की दिशा बदल सकते हैं। इटवा क्षेत्र के एक संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे धंसी मिट्टी को देखते हुए किसान रामनरेश यादव की चिंता खेतों से ज्यादा रास्तों को लेकर है। मानसून अभी पूरी तरह आया भी नहीं है लेकिन उन्हें पता है कि कुछ हफ्तों बाद हालात क्या हो सकते हैं। वह कहते हैं कि बारिश शुरू हुई नहीं कि सबसे पहले यही डर लगता है कि अबकी कौन सा रास्ता कटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार प्रशासनिक नक्शे में सिद्धार्थनगर एक जिला जरूर है लेकिन जमीन पर इसकी तस्वीर कई हिस्सों में बंटी हुई दिखाई देती है। जिले के अलग-अलग इलाकों की अपनी दिशा, अपना बाजार और अपनी निर्भरता है। कहीं इलाज के लिए लोगों का रुख गोरखपुर की तरफ होता है। कहीं व्यापार बस्ती और नौतनवा के बाजारों से जुड़ा है तो सीमा क्षेत्र के कई गांवों की अर्थव्यवस्था नेपाल के बाजारों से प्रभावित होती है। मजबूत संपर्क और साझा आर्थिक ढांचे के अभाव में पूरा जिला आज भी एक सशक्त इकाई की तरह विकसित नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed