सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Congress celebrates Kanshi Ram's birth anniversary as Social Thinking Day

Maharajganj News: कांशीराम की जयंती को कांग्रेस ने सामाजिक चिंतन दिवस के रूप में मनाया

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Congress celebrates Kanshi Ram's birth anniversary as Social Thinking Day
विज्ञापन
महाराजगंज। रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर कांशीराम की जयंती को सामाजिक चिंतन दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान उपाध्यक्ष व अनुसूचित विभाग के पूर्व अध्यक्ष आलोक प्रसाद रहे।
Trending Videos

आलोक प्रसाद ने कहा कि पंजाब के रोपड़ जिले में 15 मार्च 1934 को जन्मे कांशीराम आज पूरे भारत में सामाजिक न्याय और परिवर्तन के प्रतीक बन चुके हैं। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना होगा, जिसमें हर वर्ग को बराबर की भागीदारी मिले। जाति, धर्म या वर्ग के आधार पर किसी भी भेदभाव को समाप्त कर समानता का समाज बनाना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित प्रदेश सचिव चंद्रजीत भारती ने की और संचालन अनुसूचित जिलाध्यक्ष राम नारायण प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भाई-चारे, बंधुत्व और समानता के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान कपिल देव शुक्ला, विनोद सिंह, पुनवासी यादव, गोपाल शाही, अफजल अब्बासी, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, मुद्रिका यादव, संदीप तिवारी अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed