{"_id":"6a540035142ecffc8501ef1e","slug":"cooks-threaten-to-launch-an-agitation-if-their-honorarium-is-not-increased-maharajganj-news-c-206-1-mhg1035-181103-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रसोइयों ने मानदेय न बढ़ने पर आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रसोइयों ने मानदेय न बढ़ने पर आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा और संचालन जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने किया। इस दौरान रसोइयों के मानदेय में वृद्धि, सम्मानजनक पारिश्रमिक और अन्य मांगों पर चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि 25 मई को लखनऊ के ईको गार्डन पार्क में रसोइयों ने धरना-प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने शीघ्र मानदेय बढ़ाेन का आश्वासन दिया था लेकिन अब तक इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। यह रसोइयों के साथ अन्याय है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगस्त माह तक मानदेय में वृद्धि नहीं की गई तो प्रदेशभर की रसोइया आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगी। जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि रसोइया विद्यालयों में बच्चों के लिए स्वच्छ और पौष्टिक भोजन तैयार करने के साथ-साथ साफ-सफाई जैसी जिम्मेदारियां भी निभाती हैं। उन्होंने सरकार से रसोइयों के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन
जिला महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि चुनाव के दौरान भी रसोइयों से विभिन्न व्यवस्थाओं में भोजन तैयार कराने का कार्य लिया जाता है लेकिन उसके बदले उन्हें कोई अतिरिक्त मजदूरी नहीं दी जाती है। उन्होंने इसे रसोइयों के साथ अन्याय बताते हुए उचित भुगतान की मांग की।
विजयलाल ने कहा कि यदि रसोइयों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संगठन सचिवालय का घेराव कर बड़ा आंदोलन करेगा। बैठक में दीनानाथ दुबे, जवाहिर कन्नौजिया, रीता, अशोक, खुशबू, केदार, गीता, अर्चना, फूलकुमारी, शांति आदि मौजूद रहीं।