{"_id":"697fc4617a00bced88008a64","slug":"cricket-ghugli-siswan-and-chainpur-registered-victory-maharajganj-news-c-206-1-mhg1033-170652-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : घुघली, सिसवां और चैनपुर ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : घुघली, सिसवां और चैनपुर ने दर्ज की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता के चौथे दिन आशीष मेडिकल क्लब घुघली और परतावल के बीच हुआ पहला मैच
खुशहालनगर। डीएवी क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित पं. कमलाकांत मिश्र-चतुर्भुज मिश्र स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता का सबसे रोमांचक मुकाबला लीजेंड क्लब घुघली एवं चैनपुर के बीच खेला गया। चैनपुर की टीम ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के चौथे दिन पहले मुकाबले में आशीष मेडिकल क्लब घुघली और परतावल की टीमें आमने-सामने रहीं। परतावल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 59 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए आशीष मेडिकल क्लब घुघली ने 61 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। दूसरे मैच में बिरईचा और सिसवां की टीमें भिड़ीं। सिसवां की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 117 रन बनाए। जवाब में बिरईचा की टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 75 रन पर ढेर हो गई। सबसे कड़ा मुकाबला लीजेंड क्लब घुघली और चैनपुर की टीम के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष में चैनपुर की युवा टीम ने शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सांसद भीष्म शंकर तिवारी ने फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि खेल को भाई चारा की भावना से खेलना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजक चंद्रमौली मिश्र एवं अभिनव मिश्र ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर की भूमिका नमन पाल सिंह और अमित जायसवाल ने निभाई, जबकि कमेंट्री अजय कुमार श्रीवास्तव व मान सिंह ने की।
Trending Videos