सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crowd of devotees throng Lehda Durga Temple; traffic jam ensues.

Maharajganj News: लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लगा जाम

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Crowd of devotees throng Lehda Durga Temple; traffic jam ensues.
लेहड़ा दुर्गा मंदिर पर भारी वाहनों से लगी भीड़।
विज्ञापन
मंदिर जाने वाला रास्ता रहा जाम, लोग हुए परेशान

फरेंदा। प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां लेहड़ा देवी के मंदिर पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए कतार में खड़े रहे। मंदिर पर जाने वाली सड़कें सुबह से लेकर शाम पूरी तरह से जाम रहीं। इससे दर्शनार्थियों को मंदिर तक जाने के लिए घंटों लग गए। गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
लेहड़ा देवी मंदिर पर मलमास माह में भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, देवरिया सहित तमाम जिलों से पहुंच रहे हैं। मंदिर के धर्मशाला में अनेक धार्मिक अनुष्ठान सहित मुंडन व उपनयन संस्कार के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्शनार्थियों के भारी भीड़ के बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कम रही। भीड़ के बीच कही भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे थे। दर्शन के लिए भक्तों को भीषण गर्मी में काफी मशक्कत करना पड़ा। श्रद्धालु सुभावती ने बताया कि मंदिर पर गर्मी के मौसम में भारी भीड़ से समस्या हो रही है।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी संतोष पांडेय ने बताया कि मलमास के माह होने के कारण भक्तों की भीड़ लग रही है। मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त के कारण लोग भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed