सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Cylinder catches fire while cooking in Maharajganj five sustain burns

UP: गैस लिकेज से सिलिंडर में लगी आग, पांच झुलसे; कपड़े-सामान जले, बहन को शादी में अब क्या देगा नूर मोहम्मद?

संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 18 May 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार

घर में नाजिया और शाहजहां खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर से अचानक रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। वहीं पास में खेल रहे बच्चे नूरहसन और सना खातून भी झुलस गए।

Cylinder catches fire while cooking in Maharajganj five sustain burns
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के महराजगंज स्थित फरेंदा थाना क्षेत्र के महादेवा बुजुर्ग गांव में सोमवार सुबह करीब आठ बजे गैस सिलिंडर में लीकेज होने से भीषण आग लग गई। हादसे में एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए, जबकि घर में रखा सामान और नकदी जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

Trending Videos


महिलाएं और बच्चे झुलसे
जानकारी के अनुसार घर में नाजिया और शाहजहां खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस सिलिंडर से अचानक रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। वहीं पास में खेल रहे बच्चे नूरहसन और सना खातून भी झुलस गए। परिवार का नूरमोहम्मद भी आग बुझाने के प्रयास में घायल हो गया। महिलाओं में शाहजहां और नाजिया गंभीर रूप से झुलस गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहजहां की हालत नाजुक
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार शाहजहां की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

घर में चार जून को है शादी
पीड़ित परिवार के सदस्य नूर मोहम्मद ने बताया कि आगामी 4 जून को उनकी बहन की शादी तय थी। शादी की तैयारियों को लेकर घर में कपड़े, टीवी, जरूरी सामान और कुछ नकदी रखी गई थी, जो आग में पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed