सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Daughters will go to Agra to play state level volleyball, selected in trials

Maharajganj News: राज्य स्तरीय वालीबॉल खेलने बेटियां जाएंगी आगरा, ट्रायल में चयन

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Daughters will go to Agra to play state level volleyball, selected in trials
स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय वालीबॉल के लिए चयनित बेटियां।  
विज्ञापन
मंडलीय ट्रायल में गोरखपुर भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे चयनित खिलाड़ी
Trending Videos

बालक वर्ग स्पर्धा का लखनऊ है आयोजन
महराजगंज। सब जूनियर बालक व बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता का राज्य स्तरीय आयोजन आगरा व लखनऊ में होगा। खिलाड़ियों के लिए चयन ट्रायल बुधवार स्पोर्ट्स स्टेडियम में संपन्न हुआ। कोच व जिला क्रीड़ा अधिकारी के निर्देशन में चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में गोरखपुर भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार सब जूनियर वालीबॉल राज्य स्तरीय स्पर्धा का चयन ट्रायल आयोजित हुआ। वालीबॉल कोच अबूफजल ने बताया कि सब जूनियर बालिका वालीबॉल में कुल 22 बेटियों ने हिस्सा लिया और 10 चयनित की गईं। इनमें गुड़िया, अफसाना, कनिका, आकांक्षा, यासमीन, आशिया, गुलतैय्यबा, निर्मला, साधना व खुशी का नाम शामिल है। यह राज्य स्तरीय स्पर्धा फरवरी में आगरा में प्रस्तावित है। इसी प्रकार सब जूनियर बालक वालीबॉल की राज्य स्तरीय स्पर्धा लखनऊ में होगी। इसमें 17 ने प्रतिभाग किया और 10 का चयन किया गया। चयनित होने वालों में अनुराग, आरव, अंश, मोहन, रेयांशु,अविरल, ऋषिकेश, निखिल, सत्यम व अनुज के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सब जूनियर बालक व बालिका वालीबॉल की राज्य स्तरीय स्पर्धा का ट्रायल बुधवार स्टेडियम में आयोजित हुआ। 10 बालक व 10 बालिकाओं का चयन वालीबॉल कोच ने किया। राज्य स्तरीय स्पर्धा से पहले चयनित खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल गोरखपुर में भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed