फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dedicated workers and strong booths are the organization's greatest strengths.

Maharajganj News: समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ ही संगठन की बड़ी ताकत

Mon, 13 Jul 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Dedicated workers and strong booths are the organization's greatest strengths.
महराजगंज। जिला पंचायत सभागार में रविवार को निषाद पार्टी के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ. संजय निषाद ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और मजबूत बूथों में निहित होती है। जितना सशक्त बूथ होगा, संगठन उतना ही मजबूत बनेगा और जनता का विश्वास भी उतना ही बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को गांव-गांव तक विस्तार देने और प्रत्येक बूथ को सक्रिय एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अधिकार और विकास से जोड़ना है। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि बूथ कमेटी के सदस्य, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, जिला पदाधिकारी और सभी कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनके अनुशासन, सक्रियता और जनसंपर्क के बल पर ही संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed