{"_id":"697924db52a096112d034112","slug":"demonstration-of-upper-caste-army-against-ugc-memorandum-submitted-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170225-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूजीसी के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूजीसी के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। यूजीसी के खिलाफ सवर्ण आर्मी व सवर्ण सेवा न्यास ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा गया।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के समता संवर्धन विनियम 2026 नियमावली के खिलाफ सवर्ण आर्मी ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को जिलाध्यक्ष रत्नेश कुमार पाठक की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर इसे वापस लेने की मांग की गई। रत्नेश कुमार पाठक ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में अनुसूचित व पिछड़े वर्ग पर अन्याय रोकने के लिए समता संवर्धन एक्ट 2026 को लागू किया जा रहा है। यह नियमावली सही मायने में सामाजिक ताने-बाने को ध्वस्त कर देगी।
यह नियमावली कुछ को अतिरिक्त लाभ व अधिकार दे रहा है तो बाकी के लिए उत्पीड़न जैसा है। अनुदान आयोग अध्यक्ष तत्काल इसे वापस ले या संशोधन करे, अन्यथा इसके भयावह परिणाम होंगे। प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में अनुभव पांडेय, बबलू, ओंकार पांडेय, अंकुर मणि, देवेंद्र त्रिपाठी, योगेश्वर नाथ पांडेय सहित अन्य शामिल रहे।
Trending Videos