सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Deputy CMO inspected the Chief Minister's Health Fair.

Maharajganj News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Deputy CMO inspected the Chief Minister's Health Fair.
विज्ञापन
व्यवस्था और सफाई की व्यवस्था का लिया जायजा
Trending Videos

महराजगंज। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंत में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने किया। डॉ. केपी सिंह ने मेला स्थल पर ओपीडी, दवा वितरण, जांच व्यवस्था और सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया।
मौके पर डॉ. सोनी सिंह द्वारा संचालित ओपीडी रजिस्टर की जांच की गई। 26 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। इनमें 3 मरीज उच्च रक्तचाप से पीड़ित पाए गए जबकि 5 मरीजों को मधुमेह की समस्या थी। सभी मरीजों को उचित चिकित्सकीय सलाह दी गई तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। फार्मासिस्ट सतीश चंद्र पटेल की ओर से मरीजों को नि:शुल्क दवाओं का वितरण सुचारु रूप से किया जा रहा था। लैब टेक्नीशियन ने 11 मरीजों की विभिन्न जांचें पूरी कीं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। डिप्टी सीएमओ ने निर्देश दिए कि किसी भी मरीज को बाहर से दवा खरीदने या निजी जांच कराने की सलाह नहीं दी जाए। सभी आवश्यक सुविधाएं यहीं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed