{"_id":"69d57130aa2504c3f5061bf1","slug":"despite-the-ban-smuggling-of-codeine-laced-syrup-continues-with-the-border-becoming-a-drug-corridor-maharajganj-news-c-7-1-gkp1041-1282899-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बैन के बाद भी नहीं थमी कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी, बॉर्डर बना ‘नशे का कॉरिडोर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बैन के बाद भी नहीं थमी कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी, बॉर्डर बना ‘नशे का कॉरिडोर’
विज्ञापन
ठूठीबारी नेपाल बॉर्डर पर एक कार में भारी मात्रा में कोडिंन युक्त सिरप के साथ पकड़े गए आरोपी को
विज्ञापन
ठूठीबारी। प्रतिबंध और सख्त कानूनों के बावजूद कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी धड़ल्ले से जारी है। नेपाल बॉर्डर नशे के इस काले कारोबार का ट्रांजिट प्वाइंट बनता जा रहा है। सोमवार रात ठूठीबारी में 200 शीशी कोडीनयुक्त सिरप की बरामदगी ने प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, संगठित गिरोह बेरोजगार युवाओं को पहले नशे का आदी बनाते हैं, फिर उन्हें तस्करी के लिए ‘कैरियर’ के रूप में इस्तेमाल करते हैं। मोटी कमाई के लालच में ये युवक बॉर्डर पार माल पहुंचाते हैं, जबकि असली सरगना कानून की पकड़ से दूर रहते हैं। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध के बाद भी कई जगहों पर कोडीनयुक्त सिरप की चोरी-छिपे बिक्री जारी है। खासकर बॉर्डर क्षेत्रों में इसकी मांग ज्यादा है, जहां तस्कर ऊंचे दामों पर इसे खपा रहे हैं।
नियम सख्त पर तस्करों पर बेअसर
भारत में कोडीनयुक्त कफ सिरप की बिक्री और भंडारण के नियम सख्त हैं। क्योंकि इनका उपयोग नशे के लिए किए जाने का खतरा रहता है। कोडीनयुक्त सिरप केवल डॉक्टर के वैध पर्चे पर ही बेची जा सकती है। बिना पर्चे के इसकी बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित और दंडनीय अपराध है। दुकानदारों को हर बोतल की खरीद और बिक्री का पूरा रिकॉर्ड रखना पड़ता है। रिकॉर्ड न दिखाने पर लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में खुदरा विक्रेता एक समय में एक ग्राहक को केवल एक बोतल ही बेच सकते हैं। थोक विक्रेताओं और डिपो के लिए भी स्टॉक रखने और बेचने की सीमाएं (जैसे अधिकतम 100 या 500 यूनिट) निर्धारित हैं। इसके बावजूद सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर तस्कर खुलेआम खेल कर रहे हैं।
वाहन मालिक पर भी दर्ज हुई प्राथमिकी : ठूठीबारी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार रात को एक कार से 200 शीशी कोिडनयुक्त सिरप बरामद हुआ था। मौके से पकड़ा गया आरोपी 18 वर्षीय रेहान, निवासी वार्ड नं. 11 वाल्मीकि नगर कस्बा थाना सोनौली, खुद को महज चालक बता रहा है। उसके पास से 8,500 रुपये भी बरामद हुए हैं। पूछताछ में उसने बताया कि वह वाहन मालिक अरशद निवासी सोनौली के कहने पर नेपाल जा रहा था।
पुलिस ने रेहान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को पुलिस ने रेहान से पूछताछ के आधार पर अरशद के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली। फिलहाल वह पुलिस की पकड़ से दूर है।
कल 400 जांच में निकला 200 शीशी कप सिरप : सोमवार की शाम ठूठीबारी पुलिस द्वारा बताया गया कि पकड़े गए कार में दो गत्ते में रखा लगभग 400 कोडिनयुक्त सिरप मिला है। लेकिन मंगलवार को जब गत्ता खोल कर जांच किया गया तो दोनों में 100-100 शीशी कोडिनयुक्त सिरप मिले।
Trending Videos