{"_id":"697a7ed2ea70c42df606929f","slug":"difficulty-in-registering-name-in-voter-list-of-in-laws-house-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-170341-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ससुराल की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में छूट रहे पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ससुराल की मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने में छूट रहे पसीने
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में रजिस्टर में नाम नहीं, दर्ज कराने के लिए करनी पड़ रही मशक्कत
फरेंदा। स्थानीय ब्लॉक परिसर में मतदाता बनने के लिए पहुंचे लोगों ने जरूरी प्रपत्रों को जमाकर नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान तमाम ऐसे लोग पहुंचे जो जरूरी प्रपत्र नहीं होने से परेशान रहे। शादी के बाद ससुराल आने वाली बहुओं को जरूरी प्रपत्र देने में परेशानी हुई।
करमहवा बुजुर्ग की सुधा ने बताया कि शादी हो गई है। ससुराल में परिवार रजिस्टर में नाम नहीं है। नाम दर्ज कराने में दिक्कत हो रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नाम दर्ज होगा। सोहरवलिया कला की उर्मिला ने बताया कि परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज नहीं हो रहा है। इसके लिए कई बार प्रयास किया लेकिन अभी तक समस्या दूर नहीं हुई। प्रियंका ने बताया कि मायका नेपाल में होने के कारण वहां का कोई पहचान पत्र न प्रस्तुत कर पाने से मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज हो पा रहा है। अब यहां अभिलेख में नाम दर्ज होगा तभी नाम दर्ज हो पाएगा। बनकटी क्षेत्र की उर्मिला ने बताया कि केंद्र पर काफी भीड़ है काफी समय से यहां पर अपनी बारी आने का इंतजार कर रही हूं।
मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 31,643 लोगों को नोटिस भेजा गया है। इनमें फरेंदा, बृजमनगंज व धानी क्षेत्र शामिल हैं। लोगों की समस्या के समाधान को लेकर अधिकारी भी नामित किए गए हैं। शासन का आदेश है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। अपात्र व मृत मतदाताओं का नाम काटने व नए मतदाताओं का नाम जोड़ने का कार्य चल रहा है। फरेंदा खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि मतदाताओं की समस्या का समाधान किया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए परिवार रजिस्टर व निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य अभिलेख दुरूस्त करने के लिए भी अधिकारी जुटे हुए हैं।
Trending Videos