{"_id":"6a6e542da9821d7fbe0e59e3","slug":"dispute-over-attendance-at-railway-project-turns-into-physical-altercation-fir-registered-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182467-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रेलवे परियोजना में उपस्थिति विवाद बना मारपीट, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रेलवे परियोजना में उपस्थिति विवाद बना मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। रेलवे लाइन परियोजना में उपस्थिति रजिस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। परियोजना में कार्यरत साइट सुपरवाइजर और ब्रिज एक्सपर्ट ने एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विशाल सोनकर, जो साइट सुपरवाइजर सिविल के पद पर रेलवे न्यू लाइन परियोजना में कार्यरत हैं उन्होंने आरोप लगाया है कि परियोजना के उपस्थिति रजिस्टर में कथित अनियमितताएं और गलत प्रविष्टियां की जा रही थीं। उन्होंने इस संबंध में अपने वरिष्ठ अधिकारी संदीप कुमार शर्मा से नियमों के अनुसार उपस्थिति दर्ज करने का अनुरोध किया। आरोप है कि इस पर संदीप कुमार शर्मा नाराज हो गए और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विशाल सोनकर का कहना है कि बाद में जब स्ट्रक्चर इंजीनियर रविकांत शर्मा अवकाश पर थे तो उन्होंने वास्तविक स्थिति के अनुसार, उपस्थिति रजिस्टर में उन्हें अनुपस्थित दर्ज कर दिया। इससे नाराज होकर रविकांत शर्मा ने कार्यालय परिसर में उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने दावा किया कि घटना में उन्हें चोटें आईं, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट उनके पास उपलब्ध है।
विज्ञापन
वहीं मामले में दूसरे पक्ष ने भी तहरीर दी है। रविकांत शर्मा जो रेलवे परियोजना में ब्रिज एक्सपर्ट के पद पर कार्यरत हैं उन्होंने आरोप लगाया कि 29 जुलाई की सुबह करीब नौ बजे उपस्थिति को लेकर सहकर्मी विशाल सोनकर ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विशाल सोनकर ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। रविकांत शर्मा का कहना है कि घटना का वीडियो उनके पास सुरक्षित है, जिसे वह जांच के दौरान पुलिस को उपलब्ध कराएंगे।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की विशाल सोनकर के तहरीर पर आरोपी संदीप कुमार शर्मा और रविकांत शर्मा व रविकांत शर्मा के तहरीर पर विशाल सोनकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।