बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Dispute over money transaction, FIR against mother and son

Maharajganj News: रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद, मां-बेटे पर प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Dispute over money transaction, FIR against mother and son
विज्ञापन
महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के छितही बुजुर्ग गांव में रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद की घटना सामने आई है। मोहन यादव ने 27 मार्च को गुड़िया देवी से अपने उधार के रुपये मांगने पहुंचे थे। मोहन यादव ने बताया कि गुड़िया देवी ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद गुड़िया देवी और उनके पति हरिचन्द्र यादव ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा उन्हें मारने की धमकी दी। मोहन यादव का आरोप है कि गुड़िया देवी ने अपने बेटे सचिन से फोन पर बात कराई तो सचिन ने भी अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहन यादव ने थाने में तहरीर देकर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि आरोपी गुड़िया देवी व सचिन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed