फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   District to host divisional athletics competition in November; approval received.

Maharajganj News: नवंबर में मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा जनपद, मिली स्वीकृति

Mon, 13 Jul 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
District to host divisional athletics competition in November; approval received.
महराजगंज। माध्यमिक स्तर के एथलेटिक्स स्पर्धा का नवंबर में जनपद मेजबानी करेगा। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक इसका प्रस्ताव अप्रैल 2026 में मंडलीय कमेटी को गया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इसी सप्ताह डीआईओएस सभी प्रधानाचार्य व खेल शिक्षकों के साथ बैठक कर आयोजन के लिए कार्यक्रम स्थल तय करेंगे। माध्यमिक स्कूलों में शासन के साथ यूपी बोर्ड भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। नए शिक्षा सत्र में माध्यमिक स्कूल में नामांकित प्रत्येक विद्यार्थी को किसी एक खेल में आयोजित होने वाली स्पर्धाओं में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। विभाग रुचि बढ़ाने के लिए मंडल स्तरीय स्पर्धाओं के आयोजन की मेजबानी में भी कदम बढ़ा रहा है। क्रीड़ा सचिव ने बताया कि इस बार एथलेटिक्स की मेजबानी का प्रस्ताव डीआईओएस कार्यालय से एथलेटिक्स के लिए गया था जिसे मंडलीय समिति ने स्वीकृत कर लिया है। अब मंडल स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा जनपद में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में मंडल मुख्यालय गोरखपुर, देवरिया व कुशीनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जिले से माध्यमिक स्तर एथलेटिक्स की मंडलीय स्पर्धा महराजगंज में कराने का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed