{"_id":"6a6e53f4b84a62e2e30b4092","slug":"dm-reprimands-lekhpal-over-encroachment-on-government-land-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-182470-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर लेखपाल को डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर लेखपाल को डीएम ने लगाई फटकार
विज्ञापन
तहसील दिवस पर सुनवाई करते डीएम गौरव सिंह सोगरवाल व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। तहसील सदर सभागार में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल व पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर लेखपाल को फटकार लगाई।
संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 मामले आए, जिनमें चार का निस्तारण मौके पर ही किया गया। शेष मामलों में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त प्रकरणों की प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने तहसीलदार सदर को धारा 24 और धारा 116 के मामलों में न्यायालय द्वारा जारी आदेशों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने परतावल ब्लॉक के छपिया ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर संबंधित लेखपाल अनिल कुमार मिश्रा को फटकार लगाई और तहसीलदार सदर को भूमि की तत्काल पैमाइश करवाने का निर्देश दिए। साथ ही बीडीओ परतावल को उस भूमि पर मनरेगा पार्क अथवा खेल मैदान के निर्माण के निर्देश दिए। पनियरा ब्लॉक के लगड़ी गांव में विगत दिनों एक महिला की हत्या के मामले में मृतक महिला के बच्चों को जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सहित अन्य योजनाओं से आच्छादित कराने के निर्देश जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीएमओ, जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश
नौतनवा। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम कुणाल एवं सीओ बसंत सिंह ने जनसुनवाई की। इस दौरान कुल 42 मामले दर्ज हुए, जिनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं अन्य मामलों के समाधान के लिए विभागवार टीमें गठित की गईं। अधिकारियों ने समाधान दिवस में आए मामलों का पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम कुणाल, सीओ बसंत सिंह, तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार सुदेव पटेल, खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा, चकबंदी अधिकारी लालमणि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
35 मामले आए, सात का मौके पर निस्तारण
निचलौल। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से सात मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में विकास विभाग से सर्वाधिक 19, राजस्व विभाग से नौ और पुलिस विभाग से सात शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संतोष यादव, एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद, नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।