{"_id":"69cd7e7f564fd940930aa80b","slug":"fake-gold-jewellery-sold-as-genuine-report-filed-against-three-people-including-a-woman-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-174537-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: असली बता बेचा नकली सोने का जेवर, महिला समेत तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: असली बता बेचा नकली सोने का जेवर, महिला समेत तीन पर रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-अड्डा बाजार का मामला, जांच में जुटी पुलिस
अड्डा बाजार। स्थानीय बाजार के ज्वेलरी दुकानों पर असली सोने का जेवर बताकर नकली जेवर बेचने का मामला सामने आया है। ज्वेलर्स की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने तीन ठगों गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के रामूघाट निवासी राकेश गौड़, सरोज गौड़ और सुमन गौड़ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अड्डा बाजार निवासी ज्वेलर्स गोवर्धन वर्मा, विनय वर्मा, रिंकेश वर्मा, अवधेश वर्मा ने 31 मार्च को दी तहरीर में बताया कि 28 मार्च को शाम करीब चार बजे गोवर्धन की आभूषण की दुकान पर एक महिला-पुरुष आए। दोनों ने असली सोना बताकर विश्वास दिलाया और उसे बेचने का प्रस्ताव रखा।
आरोप है कि उनके झांसे में आकर गोवर्धन ने 40 हजार रुपये में जेवर खरीद लिया। बाद में गहनता से जांच करने पर पता चला कि जेवर सोने का है ही नहीं। उसी दिन उन दोनों ने विनय कुमार ज्वेलर्स पर नकली सोने की माला 60 हजार रुपये में और एक अन्य दुकान पर आठ हजार का नकली सोना बेचकर ठगी की। यह वारदात दुकान में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
तहरीर में बताया कि 30 मार्च को दोपहर बाद 3.30 बजे शिवकुमार एवं अवधेश की दुकान पर वही महिला-पुरुष एक अन्य महिला के साथ पहुंचे और उस दुकान पर भी 30 हजार की नकली अंगूठी बेच दी। दोबारा उसी दुकान पर बाली बेचने के लिए दिखाने पहुंचे। इस बार वायरल वीडियो से ठगों का चेहरा पहचान में आ गया। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
एसओ नौतनवा पुरुषोत्तम राव बताया कि ठगी के मामले में गोरखपुर जनपद अंतर्गत पीपीगंज थाना क्षेत्र के रामूघाट निवासी राकेश गौड़, सरोज गौड़ और सुमन गौड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos