{"_id":"6a53ffb2b0207a88280ab9a4","slug":"father-murdered-by-having-his-head-smashed-with-a-brick-in-maharajganj-maharajganj-news-c-7-1-gkp1041-1383370-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महराजगंज में ईंट से सिर कूचकर पिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महराजगंज में ईंट से सिर कूचकर पिता की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर वार्ड में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। शराब और जुए की आदत छोड़ने की बात कहना बेटे को इतनी बुरी लगी कि उसने पिता को पहले बुरी तरह पीटा फिर सड़क पर पटककर ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के छोटे बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गांधी नगर वार्ड निवासी हरिखमन (55) ठेले पर मूंगफली बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिवार में पत्नी निर्मला, दो बेटे शेषनाथ (22) और मनोज (20) हैं। बताया जा रहा है कि शेषनाथ शराब और जुए का आदी है। इसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता। शनिवार रात करीब दस बजे शेषनाथ शराब के नशे में घर पहुंचा। उसकी हालत देखकर हरिखमन ने उसे शराब न पीने के लिए समझाया।
इस पर शेषनाथ भड़क गया और पिता को पीटने लगा। हरिखमन बाहर की ओर भागे लेकिन शेषनाथ ने उनका कॉलर पकड़कर सड़क पर पटक दिया। इससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। पत्नी और छोटे बेटे ने उन्हें बचाने का प्रयास किया पर वे कुछ कर पाते इससे पहले शेषनाथ ने पास में पड़ी ईंट उठाकर पिता के सिर पर लगातार कई वार कर दिए। इससे हरिखमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।