फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against 14 people for fighting over old enmity

Maharajganj News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट में 14 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

Mon, 10 Aug 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against 14 people for fighting over old enmity
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मिश्रौलिया के टोला मोहनगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 14 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिश्रौलिया निवासी कोमल यादव व द्वितीय पक्ष राजेश यादव के बीच एक अगस्त को रात में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मामला मारपीट में बदल गया। दूसरे पक्ष ने चार पहिया वाहन तोड़ने का भी आरोप लगाया। घटना में दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। पहले पक्ष से कुबेर और दूसरे पक्ष की एक वृद्ध महिला जुगानी घायल हो गई।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पुलिस ने दो पक्षों की तहरीर पर कुल 14 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि प्रथम पक्ष कोमल यादव की तहरीर पर राजेश यादव, बृजेश यादव, गोविंद व विशाल जबकि द्वितीय पक्ष राजेश की तहरीर पर सुबास, सुधीर, कोमल, कुबेर, राजमती, शर्मिला, महेंद्र, गुड़िया, नीलम व उमेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed