बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR lodged against seven employees of finance company for embezzlement

Maharajganj News: फाइनेंस कंपनी के सात कर्मियों पर गबन की प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 02 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against seven employees of finance company for embezzlement
विज्ञापन
कोल्हुई। स्थानीय उपनगर कोल्हुई बाजार में स्थित भारत फाइनेंस कंपनी के सात कर्मचारियों पर महिलाओं ने पैस वसूलने के बाद भी जमा न करने का आरोप लगाया है। महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिमिटेड के सात कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, कंपनी के फील्ड कर्मचारियों ने गांव-गांव जाकर महिलाओं से समूह ऋण की किस्तें वसूल की लेकिन रकम को कंपनी के खाते में जमा नहीं किया। जब महिलाओं की बकाया सूची सामने आई तो पूरे मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांवों की पीड़ित महिलाओं ने आरोप लगाया कि वे नियमित रूप से भुगतान कर रही थीं लेकिन अब उन्हें डिफॉल्टर बताया जा रहा है। इससे उनमें आक्रोश फैल गया और उन्होंने मैनेजर से शिकायत की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कंपनी प्रबंधन की ओर से जांच कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित सात फील्ड वर्कर नचिकेत वत्स निवासी लेजार महादेवा फरेंदा, रंजीत कुमार निवासी खेम पिपरा, मो. आरिफ निवासी ग्राम पचार, कप्तानगंज, कुशीनगर, अरविंद निवासी जंगल जरलहा उर्फ तेंदुअहिया पनियरा, आकाश कुमार निवासी रावतगंज कुई कैंपियरगंज, गोरखपुर, आकाश गुप्ता निवासी रावतगंज कुई कैंपियरगंज गोरखपुर और मनीष मद्धेशिया निवासी निपनिया निचलौल के खिलाफ 352,316 (2) 351(3) बीएनएस के तहत गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फाइनेंस कंपनी के मैनेजर का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed