{"_id":"69c99195e471ebab8707c15f","slug":"fir-lodged-against-two-youths-for-attacking-councilors-house-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-174322-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सभासद के घर हमले के आरोप में दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सभासद के घर हमले के आरोप में दो युवकों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
26 फरवरी की बताई जा रही है घटना, इलाज के बाद पीड़ितों ने रविवार को थाने में दी तहरीर
नशे में धुत युवकों पर हमले का आरोप, दो लोग हुए थे घायल
परतावल। नगर पंचायत के दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड में दबंगों की गुंडई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वार्ड के सभासद अजय प्रताप पटेल के घर पर नशे में धुत युवकों ने हमला कर दो लोगों को घायल कर दिया। मामला बीते 26 फरवरी का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगरौली निवासी सभासद अजय प्रताप पटेल अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी गांव के ही रोहित गौड़ पुत्र मुखलाल और धर्मवीर पुत्र रोहित नशे की हालत में वहां से गुजरते हुए गाली-गलौज करने लगे। सभासद ने विरोध किया तो दोनों आरोपी उग्र हो गए और अपने घर की छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे मुहम्मद एजाज पुत्र इब्राहिम और उनकी माता जैबुन निशा हमले की चपेट में आ गए। आरोपियों ने उन्हें भी निशाना बनाते हुए गाली-गलौज की और ईंट-पत्थर से हमला कर घायल कर दिया। हमले में दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। पीड़ितों ने दवा-इलाज कराने के बाद रविवार को थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos