{"_id":"6a78df4d4816d9c2e70c8497","slug":"fir-lodged-for-fraud-of-rs-465-lakh-by-concealing-the-actual-condition-of-an-old-car-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-182937-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरानी कार की वास्तविक स्थिति छिपाकर 4.65 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरानी कार की वास्तविक स्थिति छिपाकर 4.65 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई
कंप्यूटर के माध्यम से मीटर में छेड़छाड़ कर कम दूरी दर्शाने का आरोप
महराजगंज। पुरानी कार की वास्तविक स्थिति छिपाकर बेचने और करीब 4.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मऊपाकड़ निवासी संदीप गुप्ता ने सुकरौली निवासी सुदेश त्रिपाठी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, संदीप गुप्ता ने 26 अगस्त 2025 को एक एप के माध्यम से सुदेश त्रिपाठी की टाटा नेक्सन कार के बारे में जानकारी मिली। वाहन का पंजीकरण संख्या यूपी 56 एपी 0834 है। आरोप है कि बातचीत में सुदेश ने वाहन को करीब 71 हजार किलोमीटर चला हुआ बताया और कार का मीटर भी इसी के आसपास दिखाया। कार का सौदा 6.65 लाख रुपये में तय हुआ।
26 अगस्त को संदीप ने अपनी पत्नी के खाते से चार लाख रुपये और अपने खाते से 99 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान किए। इसके बाद स्वामित्व हस्तांतरण के समय शेष राशि देने की बात तय हुई। 12 सितंबर 2025 को 1.61 लाख रुपये नकद तथा पांच हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान कर वाहन की पूरी कीमत 6.65 लाख रुपये अदा कर दी गई।
विज्ञापन
संदीप का आरोप है कि 16 अक्टूबर 2025 को वाहन का बीमा कराते समय मीटर की रीडिंग 72,270 किलोमीटर थी, जिसकी उन्होंने फोटो भी ली थी। इसके बाद करीब 3,500 किलोमीटर वाहन चलाने के बाद उसमें तकनीकी दिक्कत आने लगी। 9 जनवरी 2026 को टाटा मोटर्स के सर्विस सेंटर, मेडिकल कॉलेज रोड पहुंचे। कर्मचारियों ने कंप्यूटर सिस्टम में वाहन का रिकॉर्ड जांचा तो पता चला कि आठ अप्रैल 2025 को वाहन की सर्विस 1,86,614 किलोमीटर की रीडिंग पर हुई थी। सर्विस सेंटर कर्मचारियों ने वाहन की स्थिति देखकर बताया कि कार दो लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी है और मीटर में कंप्यूटर के माध्यम से छेड़छाड़ कर रीडिंग कम की गई है।
संदीप ने आरोप लगाया कि जानकारी मिलने के बाद उसी दिन उन्होंने सुदेश त्रिपाठी से संपर्क कर वाहन की वास्तविक स्थिति बताई। संदीप ने वाहन की वास्तविक स्थिति के आधार पर रकम वापस करने की मांग की लेकिन आरोप है कि सुदेश ने रुपये वापस करने से इनकार कर दिया। संदीप ने 12 जनवरी 2026 को कोतवाली पुलिस को पंजीकृत डाक के माध्यम से शिकायत दी। कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया की न्यायालय के आदेश पर आरोपी सुदेश त्रिपाठी निवासी सुकरौली, थाना सोनौली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।