फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against four individuals in a case involving the abduction of a minor.

Maharajganj News: नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 13 Jul 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against four individuals in a case involving the abduction of a minor.
कोल्हुई। न्यायालय के आदेश पर कोल्हुई पुलिस ने नाबालिग को बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने के मामले में सात माह बाद चार लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोल्हुई थाना क्षेत्र निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी बड़ी बहन के घर बिहार गई थी। पिछले साल 18 दिसंबर को गांव के एक युवक ने मोबाइल पर उससे संपर्क किया और अगले दिन 19 दिसंबर को उसे अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि जब उन्होंने बेटी के बारे में युवक और उसके परिवार से पूछा तो उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि बाद में युवक की मां और अन्य परिजनों ने गाली-गलौज की और गंभीर जान माल की धमकी दी। न्यायालय के आदेश पर कोल्हुई पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed