{"_id":"6a84857906c02e525a0a49a0","slug":"four-friends-died-in-road-accident-near-nichlaul-in-maharajganj-while-on-their-way-to-party-with-bike-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशियों के सफर का दर्दनाक अंत: पार्टी के लिए बाइक से निकले चार दोस्त की थम गई जिंदगी, परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशियों के सफर का दर्दनाक अंत: पार्टी के लिए बाइक से निकले चार दोस्त की थम गई जिंदगी, परिवारों में मचा कोहराम
Tue, 18 Aug 2026 09:52 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो, महराजगंज
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Tue, 18 Aug 2026 09:52 PM IST
सार
महराजगंज में मंगलवार रात जन्मदिन मनाने निकले चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। चारों बाइक से निचलौल आ रहे थे, तभी दमकी गांव के सामने हाईवे पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चारों युवक अपने साथी का जन्मदिन मनाने के लिए बाइक से निचलौल आ रहे थे। निचलौल-गोरखपुर मार्ग पर दमकी गांव के सामने हाईवे पर हादसा हुआ। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान क्षेत्र के पचमा गांव निवासी युवकों के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। अपनों को खोने के बाद परिवारों में कोहराम मच गया। मौके पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जन्मदिन की खुशी के लिए निकले चार युवकों की अचानक मौत से गांव में भी मातम पसरा है।
विज्ञापन