फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fruit traders troubled by stray animals; demand action.

Maharajganj News: छुट्टा पशुओं से फल कारोबारी परेशान, कार्रवाई की मांग की

Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fruit traders troubled by stray animals; demand action.
महराजगंज। निचलौल कस्बे में छुट्टा और रात के समय खुले छोड़े जाने वाले मवेशी फल विक्रेताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि दुकानें बंद होने के बाद मवेशी ठेलों पर रखे आम समेत अन्य फलों को खाकर और बिखेरकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। लगातार हो रहे आर्थिक नुकसान से परेशान व्यापारियों ने पुलिस और नगर पंचायत से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। फल व्यापारी शिव शंकर, रवि अग्रहरी,शराफत अली, पिंटू, रमजान अली, आकाश, विनोद अन्य व्यापारियों के अनुसार कई बार सुबह दुकान पर पहुंचने पर बड़ी मात्रा में आम खराब अवस्था में मिलते हैं। इससे उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है। छोटे व्यवसायियों का कहना है कि पहले ही मौसम और बढ़ती लागत के कारण मुनाफा कम है, ऐसे में छुट्टा पशुओं के साथ कुछ लोग पाले गए पशुओं को भी रात में छोड़ने से होने वाला नुकसान उनकी मुश्किलें और बढ़ा रहा है। इस समस्या को लेकर आसपास के ठेला व्यवसायियों में कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए थानाध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर जानबूझकर मवेशियों को छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed