सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gadaura sugar mill's sugarcane price arrears amount to Rs 19.21 crore, two thousand farmers affected

Maharajganj News: गड़ौरा चीनी मिल का गन्ना मूल्य का बकाया 19.21 करोड़, दो हजार किसान प्रभावित

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Gadaura sugar mill's sugarcane price arrears amount to Rs 19.21 crore, two thousand farmers affected
विज्ञापन
28 दिसंबर के बाद चीनी मिल ने नहीं किया है किसानों के गन्ना मूल्य बकाए का भुगतान
Trending Videos

किसानों ने जेएचवी चीनी मिल गड़ौरा को 60.73 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति की

महराजगंज। जेएचवी गड़ौरा चीनी मिल का किसानों पर गन्ना मूल्य का बकाया लगातार बढ़ता जा रहा है। इस समय चीनी मिल पर किसानों के गन्ना मूल्य का बकाया लगभग 19.21 करोड़ रुपये हो गया है। इस बकाए से दो हजार से ज्यादा किसान प्रभावित हैं। 28 दिसंबर के बाद से चीनी मिल ने किसानों के बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है।

जिले में दो चीनी मिलें हैं जिन्हें किसान अपना गन्ना देते हैं। इसके अलावा गोरखपुर जिले के पिपराइच चीनी मिल को भी जिले के किसान गन्ना देते हैं। जिले में चल रहे पेराई सत्र के तहत शासन की ओर से चीनी मिलों को गन्ना आवंटित किया गया है। इसमें जेएचवी चीनी मिल गड़ौरा को 60.73 लाख क्विंटल, सिसवा को 66.66 लाख क्विंटल और पिपराइच चीनी मिल को 27.17 लाख क्विंटल गन्ना आवंटित है। किसान अब तक आईपीएल चीनी मिल सिसवा को 13.90 लाख क्विंटल, गड़ौरा चीनी मिल को 13.20 लाख क्विंटल एवं पिपराइच चीनी मिल को 5.93 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव ने बताया कि जिले में सिसवा एवं पिपराइच चीनी मिल किसानों के गन्ना बकाया मूल्य का भुगतान समय से कर रही हैं। केवल गड़ौरा चीनी मिल ही भुगतान में देरी कर रही है। गड़ौरा चीनी मिल को 30 दिसंबर को जिलाधिकारी की ओर से नोटिस भेज कर किसानों को बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान करने को कहा गया था। यदि चीनी मिल शीघ्र भुगतान नहीं करती है तो उसे फिर नोटिस भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि नियम के मुताबिक चीनी मिल को किसानों के बकाए गन्ना मूल्य का भुगतान 14 दिन के अंदर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed