{"_id":"6a78df0808e5e858950fe7af","slug":"gang-leader-wanted-under-gangster-act-arrested-maharajganj-news-c-206-1-mhg1002-182975-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरोह की मुखिया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरोह की मुखिया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर की मंजू पांच मुकदमों में वांछित थी, कुसुम्ही बाजार से हुई गिरफ्तारी
फरेंदा। बृजमनगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त गोरखपुर की गैंग लीडर बताई जा रही है जो चोरी की वारदातों को अंजाम देती थी।
जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद की शातिर गैंग लीडर मंजू (45) संगठित गिरोह की मुखिया है। यह गिरोह आर्थिक, भौतिक और दुनियावी लाभ के लिए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। गिरोह में मंजू के अलावा सरिता, सोना, कुन्नी, पूना बाजार थाना खोराबार और मंजू निवासी खोराबार शामिल हैं। गिरोह सदस्य जनपद महराजगंज व गोरखपुर में संगठित अपराध करते थे।
मंजू व उसके गिरोह के सदस्य शातिर किस्म के अपराधी हैं जो अपने सदस्यों के अनुचित लाभ के लिए भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाकर चोरी करते थे। शनिवार को रात आठ बजे आराजी मतौनी, पोस्ट कुसुमी बाजार थाना एम्स जनपद गोरखपुर से मंजू पत्नी विजय बहादुर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गुलरिहा, नौतनवां, राजघाट और बृजमनगंज थानों में चोरी, लूट और हत्या के प्रयास के कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। जिलाधिकारी द्वारा गिरोह चार्ट अनुमोदित होने के बाद थाना बृजमनगंज में यूपी गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत पंजीकृत किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने छापा मारकर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर की अभियुक्ता को न्यायालय प्रस्तुत किया गया।