सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health services will be strengthened, problems will be eliminated

Maharajganj News: स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, दूर होंगी दुश्वारियां

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Health services will be strengthened, problems will be eliminated
विज्ञापन
इमरजेंसी को बनाया गया ट्रामा सेंटर, बजट के प्रावधान से सुधरेगी व्यवस्था, दूर होगी मुश्किल
Trending Videos

बजट में जिला अस्पताल की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाने की घोषणा से बढ़ी उम्मीदें
महराजगंज। बजट से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद बढ़ी है। जिला अस्पताल में सुविधा बढ़ने से मरीजों का इलाज आसान होगा। वर्तमान में इमरजेंसी को ही ट्रामा सेंटर बनाकर काम चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में सुविधाओं का विस्तार होने से आम लोगों को मुश्किल दूर होने की उम्मीद है।
बजट में जिला अस्पताल की क्षमता 50 प्रतिशत तक बढ़ाए जाने का जिक्र है। जिन जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर नहीं हैं, वहां शुरू किए जाएंगे। वर्तमान में जिला अस्पताल में ट्रामा सेंटर बस नाम का संचालित हो रहा है। यह सुविधा इमरजेंसी वार्ड की उपलब्ध है। जिले की करीब 30 लाख की आबादी को सुविधा देने के लिए करीब चार साल पहले ट्राॅमा सेंटर बनाया गया था लेकिन यहां जरूरी संसाधन नहीं हैं। इसके लिए कोई कारगर प्रयास भी नहीं दिख रहा है। हर माह 100 से अधिक केस गोरखपुर मेडिकल काॅलेज रेफर किया जाता है। ट्राॅमा सेंटर में सर्जन, एनस्थेटिक, आर्थोपेडिक, सर्जन, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएमओ आदि डाक्टरों की तैनाती होनी चहिए। विशेषज्ञ भी नहीं हैं कि दो शिफ्टों में ट्रामा सेंटर चलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री नगर के महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि ट्रामा सेंटर आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण से सुसज्जित होते हैं। इसमें वेंटिलेटर, कलर एक्सरे, डिजिटल और आईसीयू की भी व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि मरीजों को पूरी इलाज की व्यवस्था यहीं पर मिल जाए, उन्हें रेफर करने की जरूरत न पड़े। बजट की घोषणा के बाद आने वाले दिनों यह कमियां दूर होने की उम्मीद जगी है। शहर के आजाद नगर के नरेंद्र व दिनेश कहते हैं कि बस नाम का ट्राॅमा सेंटर संचालित हो रहा है। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बजट से उम्मीद जगी है कि ट्रामा सेंटर में सुविधाओं का विस्तार हो जाएगा।
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी कहते हैं कि आने वाले दिनों में ट्रामा सेंटर में सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। बजट में जिला अस्पताल का क्षमता बढ़ने से आम लोगों को लाभ मिलेगी। इसका फायदा जिले के लोगों को आने वाले दिनों में मिलेगा।
वर्जन
स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों में बेहतर ढंग से काम करने का प्रयास जारी है। बजट से आने वाले दिनों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।



-डाॅ. पवन कुमार, फिजिशियन



----------------



स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की जरूरत है। बजट से यह काम आसान हो गया है। आने वाले दिनों में इसका लाभ भी लोगों को मिलेगा।



-अखिलेश पाठक, शास्त्री नगर



------------------



पहले के मुकाबले अब बहुत कुछ बदल गया है। जिला अस्पताल में सुविधाएं बढ़ रहीं है। बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतरी की बात कही गई इससे अच्छी बात क्या हो सकती है।



-आशीष जायसवाल, गांधी नगर



---------------------



आने वाले दिनों में ट्रामा सेंटर में सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। बजट में जिला अस्पताल का क्षमता बढ़ाने का जिक्र वरदान साबित होगा। इसका फायदा जिले के लोगों को आने वाले दिनों में मिलेगा।



-डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed