सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Home Guard recruitment exam concluded successfully, highest attendance on last day

Maharajganj News: सकुशल संपन्न हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा, अंतिम दिन सर्वाधिक रही उपस्थिति

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Home Guard recruitment exam concluded successfully, highest attendance on last day
बायोमेट्रिक के लिए कतारबद्ध अभ्यर्थी। 
विज्ञापन
तीन दिन के छह पालियों में 5474 ने छोड़ी परीक्षा
Trending Videos

11 केंद्रों पर शुचिता के इंतजाम, रहे ऑनलाइन
महराजगंज। तीन दिन से जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर जारी होमगार्ड भर्ती 2025 की परीक्षा सोमवार समाप्त हो गई। तीसरे दिन दोनों पालियों में सिर्फ 1774 अभ्यर्थी ही अनुपस्थित रहे। देर शाम तक उत्तर पुस्तिकाएं कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित कराने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश पुलिस व प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जनपद में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए 15 अप्रैल से ही जनपद में तैयारियां शुरू हुईं। सर्वप्रथम डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने 11 सीसीटीवी से लैस परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया। इसके बाद प्रत्येक केंद्र पर शुचिता के इंतजाम पूरे कराते हुए 25 अप्रैल से प्रति दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। सभी केंद्रों को मिलाकर प्रत्येक पाली में 4320 की परीक्षा होनी थी लेकिन तीन दिन चली परीक्षा में कुल 5474 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को पहली पाली में 897 ने परीक्षा छोड़ी और 3423 ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इसी प्रकार दूसरी पाली में 3443 ने परीक्षा में प्रतिभाग किया और 877 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 1774 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। यह संख्या पहले व दूसरे दिन से कम रही। पहले दिन जहां अनुपस्थिति 1855 की थी वहीं दूसरे दिन 1845 अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा व एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दोनों पालियों में न सिर्फ शुचिता के इंतजाम का जायजा लिया बल्कि सभी केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं को जिला कोषागार में सुरक्षित भी दोनों की उपस्थिति में ही पूरा कराया गया।
आखिरी दिन भी मुस्तैद रहीं डिपो की बसें
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में महराजगंज डिपो की तरफ से घुघली व चौक रूट पर रोडवेज बसों का संचालन बनाए रखा गया। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed