{"_id":"69efd5332e0e26dad2038c83","slug":"it-is-a-collective-responsibility-to-achieve-a-better-rank-in-the-swachh-survey-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-176151-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना सामूहिक जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना सामूहिक जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर आयोजित हुआ बैठक
महराजगंज। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर के समस्त सफाई नायकों के साथ कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।
डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए हर कर्मचारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिया कि शहर के सभी वार्डों में नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। कूड़ा उठान व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए और कहीं भी गंदगी न दिखाई दे। उन्होंने कहा कि नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। जिससे जनसहभागिता के माध्यम से स्वच्छ शहर का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। डॉ. पुष्पलता मंगल ने चेतावनी दी कि जो कर्मचारी अपने कार्य में लापरवाही बरतेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों से भी नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में कंप्यूटर ऑपरेटर इंद्रेश कुमार, सफाई लिपिक उमाशंकर, सफाई पर्यवेक्षक इंद्राशन तथा स्वच्छ भारत मिशन कार्यालय के सहायक अंशुमान दुबे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X