सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Soldiers organised a cycle rally to give the message of a drug-free India.

Maharajganj News: जवानों ने साइकिल रैली निकाल दिया नशा मुक्त भारत का संदेश

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Soldiers organised a cycle rally to give the message of a drug-free India.
विज्ञापन
खनुआ/कोल्हुई। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के 11वें स्थापना दिवस पर जवानों ने सोमवार को स्कूली बच्चों के साथ ''जन-जागरूकता साइकिल रैली'' निकाली। वाहिनी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई के मार्गदर्शन में निकली साइकिल रैली में वाहिनी के अधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक जाकिर अली के नेतृत्व में एसएसबी के संयुक्त टीम ने एकसड़वा चौराहे पर जीनत हदीस इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों के साथ नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य, बच्चे सहित तमाम लोग मौजूद रहे। रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों की आम जनता को नशे के जानलेवा दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और युवाओं को एक ''स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन शैली'' अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अपने संबोधन में कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई ने कहा कि बल का स्थापना दिवस न केवल हमारी सेवाओं और उपलब्धियों का उत्सव है बल्कि समाज के प्रति हमारी गहरी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। नशे की कुरीति को समाज से जड़ से खत्म करना और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है। इस अवसर पर प्रभाकर चतुर्वेदी, उप कमांडेंट, अपूर्वा आनन्द, उप कमांडेंट सहित अन्य जवानों ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed