सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   HPV vaccine vaccination begins at CHC Ghughli

Maharajganj News: सीएचसी घुघली में एचपीवी वैक्सीन का टीकाकरण शुरू

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccine vaccination begins at CHC Ghughli
विज्ञापन
भिटौली। महिलाओं को ग्रीवा कैंसर से बचाने की दिशा में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
Trending Videos

टीकाकरण अभियान का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम सिंह की अध्यक्षता में नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. अमित विक्रम सिंह ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को यह टीका लगवाना बेहद जरूरी है। जिससे भविष्य में इस गंभीर बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सके। कार्यक्रम में अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपनी बेटियों को इस टीकाकरण अभियान का लाभ अवश्य दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं के बेहतर भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed